गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सेन्ट्रल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। निदेशक जय प्रकाश तिवारी ने ध्वज फहराने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया। 76 वां गणतंत्र देश के लिये महत्वपूर्ण है। देश कई मोर्चाे पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियांे के संकल्पांे को पूरा करना हम सबका दायित्व है। प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी, सह निदेशक अनुज तिवारी ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि भारतीय गणतंत्र की विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओें वैष्णवी, शिप्रा, नम्रा, मानसी, चांदनी, रौनक, शिवाकान्त, सृष्टि, आदि श्री, खुशी, सचिन, हर्षित दूबे, फरहान, सर्वेश, शाश्वत, श्रेया, तनवी पाल, अलका, आराध्याय, कार्तिक दूबे आदि ने देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र, उन्नति, ऋचा, सुधा, साक्षी, दया, निखिल, हिमांशु, सुनीता, अरीबा आदि ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!