किसान अब किसे सुनायें अपनी बेबसी की दास्तां, कौन करेगा हल ?

कुशीनगर/बोदरवार। सुम्हाखोर के बेबस और लाचार किसान अपने खेतोँ को नहर के माइनर से बहने वाले पानी से बचाने के लिए नीचे से उपर तक के अधिकारियों से गुहार लगाने के साथ साथ विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी फरियाद दर्ज करा चुके हैं लेकिन कहीं से भी न्याय की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. आखिर अब ये बेचारे किसान अपनी लाचारी और बेबसी की दास्तां किसे सुनाए, कौन इनके बूझे चेहरे पर खुशियाँ लौटायेगा। प्राप्त समाचार के अनुसार कप्तानगंज विकास खंड के सुम्हाखोर गांव के किसानो को नहर एवं सिचाई विभाग के गलतियों का खामियाजा अपने फसलों को दशकों से बर्बाद होते देखकर चुकाना पड रहा है. डेरवा राजवाहा से निकलने वाला बरवांकला माइनर की खुदाई अधूरी छोड़ दी गई. जैसे ही नहर में पानी आता है वैसे ही बरवांकला माइनर से होता हुआ पानी सुम्हाखोर के किसानो के खेतोँ में बिना किसी रोकटोक लगातार बहता रहता है जिससे पचासो हेक्टेयर फसल जलमन्न रहती है.सुम्हाखोर के किसान जयराम पांडेय, ग्राम प्रधान संतोष सिंह, श्याम जी पांडेय, गणेश पांडेय, पूनीता, विभूति सिंह, सन्हू राजभर, कुंवर आर्य, सरवन आर्य, गंगसी, गोपाल पांडेय सहित दर्जनों किसानो ने बताया कि जबसे बरवाकला का माइनर अधूरा खोद कर छोड़ दिया गया है तब से हमारी फसले बर्बाद हो रही है. 10.600 मी० से निकलने वाली बरवांकला माइनर की खुदाई 1.300मी के बाद ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है जबकि इस माइनर को मूसा नाला में मिलाया जाना चाहिए था.मात्र 300मीटर खुदाई करके माइनर को मूसा नाले में मिला दिया जाय तो माइनर का पानी बिना फसलों को बर्बाद किये मूसा नाले में गिरकर रामपुर चौबे होते हुए आगे निकल जायेगा. इस काम के लिए सिंचपाल से लेकर अधीक्षण अभियंता तक शिकायती पत्र देकर माइनर को खुदवा कर मूसा नाले में गिराने की मांग की गई लेकिन अधिकारियो के कानों पर जूं तक नही रेगा. विधायक और सांसद से मिले. मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला.कुशीनगर सांसद विजय दूबे ने एक्सीयन को पत्र लिखकर तत्काल समस्या का समाधान करने के लिये कहा लेकिन इन अधिकारियों को उनके पत्र का भी कोई असर होता हुआ नहीं दिख रहा है. आखिर हम अपना दर्द अब किससे कहें.कौन दिलाएगा न्याय। इस संबध में सिचाई विभाग के एसडीओ अमित यादव का कहना है कि शिकायत मिला है. सिचपाल से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट आते ही नियमानुसार कार्रवाई होगी।




