आगामी त्योहारों को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस ने किया पैदल गश्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त किया। क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र, चेतिया मोड़, खुनुवा बाईपास रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नियमित रूप से गश्त जारी रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।




