पापा मुझे बचा लो, ये मार डालेगा.. गुजरात से बेटी की गुहार पर जागा पिता, केस दर्ज
शादी का झांसा देकर गांव का ही युवक ले गया था गुजरात; बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो माह पूर्व लापता हुई युवती ने फोन पर अपने पिता से जान बचाने की गुहार लगाई है। गुजरात में बंधक बनी बेटी की दर्दनाक आपबीती सुनने के बाद पिता ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के मुताबिक, पीड़ित की बेटी करीब दो महीने पहले गांव के ही एक युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पिता लोकलाज के डर से पुलिस के पास जाने के बजाय रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश करता रहा। जब कहीं पता नहीं चला, तो परिवार मायूस हो गया था।तीन-चार दिन पहले अचानक पीड़ित के पास उसकी बेटी का फोन आया। रोते हुए बेटी ने बताया कि गांव का ही महेश पुत्र रामकिशुन उसे शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर गुजरात ले आया है। युवती का आरोप है कि महेश उसे वहां एक कमरे में बंद रखता है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। किसी को बताने या विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बेटी ने फोन पर कहा, ष्पापा, मैं चोरी-छिपे फोन कर रही हूँ, प्लीज मुझे बचा लीजिए वरना ये मुझे मार डालेगा।बेटी की कॉल आने के बाद पिता ने आरोपी महेश के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने सहयोग करने के बजाय युवक का पक्ष लिया और पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पल्ला झाड़ लिया। थक-हारकर पिता ने बांसी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ बीएनएस (ठछै) की धारा 87, 115(2), 352 व 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब युवती की लोकेशन ट्रैक कर उसे सकुशल बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।




