अब प्रीपेड मीटरों के पोस्टपेड होने का रास्ता साफ, 24 दिनों में लागू होगी नई व्यवस्था

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि, तकनीकी बदलाव और प्रक्रियाओं के कारण इस व्यवस्था का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलने में अभी 24 दिन का समय लगेगा।विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रीपेड से पोस्टपेड ट्रांज़िशन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि यह बदलाव बिना किसी तकनीकी बाधा के पूरा हो। इस बीच उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत यह दी गई है कि यदि इस दौरान किसी का बैलेंस श्नेगेटिवश् हो जाता है, तो भी विभाग उनकी बिजली नहीं काटेगा।पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने के बाद बिलिंग का सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा। अधिकारियों ने बताया की उपभोक्ता 27 से 30 दिनों के भीतर जितनी बिजली खर्च करेगा, उसके आधार पर महीने के अंत में बिल जारी किया जाएगा।विभागीय योजना के अनुसार, 1 जून से सभी प्रीपेड मीटर पूरी तरह से पोस्टपेड की तरह काम करने लगेंगे। इससे उन हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें बार-बार बैलेंस खत्म होने और बिजली कटने का डर बना रहता था। अब उपभोक्ता पूरे महीने निर्बाध बिजली का उपयोग कर सकेंगे और महीने के अंत में बिल का भुगतान करेंगे।




