गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

विकास खण्ड पयागपुर का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। विकास खण्ड पयागपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुनील कुमार धनवंता ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, कार्यालय संचालन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, अमदापुर का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शैक्षिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर लापरवाही पाए जाने पर सीडीओ ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। सीडीओ के अचानक निरीक्षण से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!