गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद के थाना बौंडी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान ₹25 हजार का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, बीती रात 24/25 जून 2026 को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और थाना बौंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरा बाजार से आगे कुदई मार्ग पर कुछ अपराधी चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल की पहचान असलम पुत्र नदीम निवासी ग्राम सारी मेहराबाद, थाना रामगांव के रूप में हुई है।पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से ₹16,000 नकद,दो जोड़ी पायल (सफेद धातु),आठ बिछिया (सफेद धातु),एक देसी तमंचा .315 बोर,दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक असलम थाना रामगांव का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना फखरपुर से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था तथा उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। कई चोरी की घटनाओं में भी उसकी तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान असलम के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार उनमें से एक की पहचान फिरोज निवासी थाना बौंडी क्षेत्र के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button