सिद्धार्थ विवि के छात्र को सात लाख के पैकेज का ऑफर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के छात्र दीपक कुमार वर्मा को जापान की एक प्रतिष्ठित कंपनी से सात लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।दीपक कुमार वर्मा की सफलता को विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और विश्वविद्यालय में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपक को बधाई देते हुए कहा कि छात्र ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और कौशल के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों ने बताया कि विभाग में छात्रों को रोजगारोन्मुख शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।


