गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तीन विद्यालयों को मिले सात शिक्षक, शैक्षिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में लंबे समय से चल रही शिक्षकों की कमी अब दूर होने लगी है। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आयोग से चयनित सात सहायक अध्यापकों की तैनाती तीन विद्यालयों में की गई है, जिससे शैक्षिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति से छात्रों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। नियुक्त शिक्षकों में विज्ञान, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के अध्यापक शामिल हैं।बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरा बुजुर्ग में तीन शिक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें सामाजिक विज्ञान, हिंदी और गणित विषय के शिक्षक शामिल हैं। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिसामुद्दीनपुर में दो शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जहां हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई को मजबूती मिलेगी।इसके अलावा मदनमोहन मालवीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरवटिया बाजार में भी दो शिक्षकों की तैनाती की गई है। विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।अब नई नियुक्तियों के बाद विद्यार्थियों को विषयवार बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा और परीक्षा परिणामों में भी सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!