गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में 11वॉ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून 2025 तक जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारी/समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून तक पूरे एक सप्ताह को ष्योग सप्ताहष् के रूप में मनाए जाने से संबंधित सभी तैयारियों/गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि इसमें मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस में ष्करें योग-रहें निरोगष् का भाव समझते हुए लोग योग को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि इस संबंध में जिला स्तरीय समिति का भी गठन कर लिया जाए, आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों का फोटोग्राफ्स अवश्य बनाया जाए, इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया जाए। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाले बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम को आयोजित कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल हीरालाल इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेकिस शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाआओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2025 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, आयुष चिकित्साधिकारी, चिकित्साधिकारी/योग प्रभारी, गायत्री शक्तिपीठ से आचार्यगण, पतंजलि के योग साधक, आर्ट ऑफ लिविंग के योग साधक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बांट माप अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित योगाचार्य/योग मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!