उत्तर प्रदेशबलरामपुर
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला/बलरामपुर। नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सादु्ल्लाह नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो जून की शाम लगभग आठ बजे जब उसका नाबालिग पुत्र गांव में एक बर्थडे कार्यक्रम में गया था तो कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने गांव के ही मोहम्मद फरहान, अब्दुल जाहिद व अफसर रजा ने सुनसान जगह पर ले जाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तीसरे की तलाश की जा रही है।




