गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आशा कार्यकर्ताओं ने महसी में किया एक महा विशाल धरना प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जब उम्मीद की किरणें धूमिल हो गई और कोई आशा नहीं रह गई तब कई महीनों से आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने मानदेय का भुगतान न होने से आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह कोई पहली बार की बात नहीं है जब आशा कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई है, तब विभाग की उदासीनता के चलते उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
दीपावली और भाई दूज जैसे महत्वपूर्ण पर्व बीत जाने के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा महसी के महिला आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनी का भुगतान नहीं कर सका। यह विभाग की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है। वहीं
आशा कार्यकर्ता दिन-रात क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें अपने मेहनताने के लिए भी तरसना पड़ रहा है। यह सवाल उठता है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग अपने ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता को इस तरीके से प्रताड़ित क्यों कर रहा है? सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन महिला आशा कार्यकर्ता और संगिनी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। यह विभाग की विफलता को दर्शाता है। क्या कभी आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा मिलेगा? क्या अपने व अपने परिवार से पहले दायित्व प्राप्त क्षेत्र के लोगों को हर समय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली आशा बहू को स्वास्थ्य विभाग एक मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता से हटकर उन्हें स्वास्थ्य कर्मचारी की मान्यता दे पाएगा? यह भविष्य के गर्त में है। मिली जानकारीअनुसार सीएचसी अधीक्षक ने 10 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान समय पर होगा? क्या विभाग अपनी उदासीनता को दूर कर पाएगा? यह देखना होगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!