गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
श्रावस्तीउत्तर प्रदेश

गिलौला पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की दो मोटरसाइकिलें और इंजन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस ने चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों एवं एक मोटरसाइकिल इंजन को बरामद करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गिलौला आशीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को भिखारीपुर मसढ़ी निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना थाना गिलौला में दर्ज कराई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 013/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम लगातार मामले की जांच और अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 2/3 जून 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान दुर्गेश उपाध्याय निवासी दूबकला थाना सोनवा के रूप में हुई। जांच में उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पूछताछ के दौरान दुर्गेश ने स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी तथा एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल मो. आजम उर्फ दद्दू को बेच दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बहराइच-भिनगा मार्ग स्थित रत्नापुर के निकट एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा, जहां से दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल इंजन बरामद किया गया। मौके से मो. आजम उर्फ दद्दू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहनों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(4) एवं 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!