मौर्य समाज ने हिंसा में मृत धर्मराज के परिजनों से की मुलाकात, पुलिस पर लगाए मिलीभगत के आरोप

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला/बलरामपुर। बुधवार को अहिरौला मे हिंसा में मृत धनराज मौर्य के परिजनों से मुलाकात के लिए प्रगतिशील विक्रमादित्य मौर्य संगठन के सैकड़ों सदस्य गांव में पहुंचे। शोक संतप्त परिजनों को दिलासा देते हुए प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना कृत्यों पर रोष व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। जिलाध्यक्ष सम्राट दीपक मौर्य ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर कर मुकदमे में धारदार हथियार का जिक्र नहीं किया। इससे साबित होता है कि पुलिस की अपराधियों से गहरी सांठगांठ है। सम्राट अशोक सेवा संस्थान के जिला प्रभारी ने कहा कि जिस तरह आरोपियों ने अपने घर के सामने घेर कर धनराज पर हमला किया उससे यह साबित होता है कि आरोपी पूरी तरह तैयारी कर चुके थे। पुलिस ने आरोपियों को आनन फानन में जेल भेज कर उन्हें संरक्षण दिया जबकि उनका रिमांड लेकर उस धारदार हथियार की बरामदगी कराई जानी चाहिए। सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य ने कहा कि फरार अभियुक्त को बुधवार को नाटकीय रूप से गिरफ्तार कर लिया और उसे भी जेल भेज दिया जबकि उसका सीधे एनकाउंटर किया जाना चाहिए। प्रगतिशील विश्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्य ने पूरे घटनाक्रम को प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में लाने की बात कहते हुए आरोपियों द्वारा अर्जित संपत्ति के स्रोत की जांच कराने और आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान आनंद मौर्य, सियाराम मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूदा रहे।




