बाइस लाख की एफडी पर लोन बनाकर ग्राहक की रकम निकालने करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला/बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र के नयानगर विशुनपुर निवासी जनार्दन सिंह ने अपनी जमीन बेचकर बाइस लाख रुपये चमरुपुर के इंडियन बैंक में शाखा प्रबंधक के अनुरोध पर फिक्स डिपॉजिट किया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी सहमति के बिना ही शाखा प्रबंधक ने उसके फिक्स डिपॉजिट में लोन पास कर उन्नीस लाख अस्सी हजार रूपये निकाल लिए गये। पीड़ित ने 23 दिसंबर 2025 को कोतवाली उतरौला मे तहरीर दिया था। जिसमें बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक बैंक प्रबंधक निखिल कुमार पर द्वारा सांठ-गांठ कर रकम निकालने का आरोप लगाया गया था। बुधवार को पुलिस ने शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया जबकि असिस्टेन्ट ब्रान्च मैनेजर निखिल कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभियुक्त दिनेश पासवान को चिलुआताल जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैने अपने सह प्रबंधक के साथ मिलकर बैंक का टारगेट पूरा करने के लिए खाताधारक से एफडी कराई थी। खाताधारक की जानकारी के बिना ही एफडी की धनराशि रुपया 19,80,000 का लोन कर खाते में जमा कर लिया था। गिरफ्तार करने वाली में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, रामधारी दिनकर व आरक्षी रवि दूबे शामिल रहे।




