गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

धनराज मौर्य की हत्या में वांछित अभियुक्त आसिफ को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला/बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र के बभनी बुजुर्ग अहिरौला में हिंसा के फरार आरोपी आसिफ निवासी पिपराराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान भागते समय गिर जाने के कारण उसके पैर में चोट आई है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभियुक्त शुरू से ही पुलिस व एक विभागीय कर्मी के संपर्क मे था जिसको न्यायालय में आत्मसमर्पण कराने की जुगत की जा रही थी। हिंदू संगठनों के दबाव के चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतक के परिजन व ग्रामीण गैंड़ास बुजुर्ग व उतरौला की पुलिस की कार्रवाई पर शुरू से ही सवालिया निशान लगाते आ रहे हैं। रविवार को भी पुलिस की लीपापोती की कार्रवाई से नाराज लोगों ने बस्ती राजमार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। थानाध्यक्ष राजीव मिश्र का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थी और उसे बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!