उत्तर प्रदेश
प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

बभनान। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम चन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस के वर्षगांठ पर एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री मनकामेश्वर मंदिर वार्ड नंबर 7 भगत सिंह नगर बभनान बाजार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रामभक्तों ने धूमधाम से सुंदरकांड पाठ कर भजन कीर्तन किया और प्रभु श्री राम के जय कारें जय श्री राम के साथ भक्ति में झूमीं महिलाएं। कार्यक्रम का आयोजन नीरज सोनी व दीपक जायसवाल ने किया। इस मौके पर विष्णु कसौधन, मार्कंडेय, राजू, शुभम कौशल, प्रीति, शकुंतला, गोल्डी, पुनीता देवी, कुसुम देवी सहित अन्य रामभक्त उपस्थित रहे।




