ट्राली चोरी मामले में पथरा पुलिस 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

बांसी। पथरा बाजार थाना पुलिस ने ट्राली चोरी के मामले में रविवार को दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपियों को मुकामी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर मय ट्राली के गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल निवासी कलीमुल्लाह की ट्राली को चोरों ने ट्रैक्टर में लगाकर चुरा ले गए थे। सूचना पर मुकामी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या10/2025धारा 303(2)ठछै दर्ज किया तथा छानबीन शुरू कर दिया। जिसे चौबीस घंटे के अंदर थाना क्षेत्र के सेहरी घाट से सोमवार को सुबह 3,55बजे ट्राली व उसे खींच कर ले जाने वाले ट्रैक्टर को बरामद कर लिया इसके पश्चात बढ़ोतरी धारा 317(2)238 ठछै व4/25 आर्म्स एक्ट तथा 207एम वी ऐक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर चंद्र पुत्र राम सुरेश तथा अनूप पुत्र कल्पनाथ, निवासी परसा महापात्र थाना कोतवाली सिद्धार्थ नगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षिका भाग्यवती पांडेय, निरीक्षक अपराध अवधेश पाण्डेय,उप निरीक्षक संजीव शुक्ला,आरक्षी शुभम वर्मा, अनुपम मौर्य, पप्पू यादव,रितेश सिंह शामिल हैं।




