कोहरे की धुंध ने ली चार लोगों की जान, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई बाइक
कोहरे के मौसम में सावधान होकर यात्रा करें

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले में फखरपुर स्थित मदन कोठी के पास लखनऊ बहराइच रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक सवार व्यक्ति का भीषण दुर्घटना हो गई जिसमें ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार के आ जाने से पति-पत्नी के साथ मासूम बच्चा और महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें से महिला की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी अनुसार भगवानपुर थाना नानपारा निवासी 35 वर्ष चंद्र किशोर, 26 वर्ष करन सिंह, 4 वर्षीय विष्णु, 26 वर्ष महिला सेनू सिंह, सुबह तड़के बाराबंकी कोटवा धाम नहाने के लिए बाइक से निकले थे। गंभीर रूप से घायल लोगों में चार लोगों की मौत हो गई जिनके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस बहराइच भेज दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर के नीचे बाइक सवार व्यक्तियों के शव घसीटते हुए कुछ दूर तक चले गए आखिरकार ट्रेलर के पहिए को पंचर कर शव को बाहर निकाला गया। कोहरे का मौसम शुरू हो गया है इसलिए सावधान एवं सुरक्षित होकर यात्रा करें।




