गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति अभियान के तहत खेसरहा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा, सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति 5 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम एकडेंगवा में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, छेड़खानी तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर दें। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने तथा साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।चौपाल में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के जोखिम, बैंकिंग धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी दिया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद मौर्य, उपनिरीक्षक जियाउल्लाह, आरक्षी अरुण कुमार पाण्डेय, महिला आरक्षी विनीता सिंह, महिला आरक्षी गार्गी मिश्रा सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता कर सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!