गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

श्रीमदभागवत कथा का हुआ समापन, निकाली गई कलश यात्रा

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत बेलवा में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद कथा वाचक उदय नारायण पाण्डेय ने यजमान पार्वती सिंह व ग्रामीणों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो बेलवा गांव में यात्रा कलशों में जल भरकर प्रत्येक घर के पास ले जाया गया, जहां कलश का जल छिटकाया गया और अन्त में कलश जल को बानगंगा नदी में विसर्जित किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद कलश यात्रा आयोजित की जाती है। यह एक पारम्परिक समारोह है, जिसमें देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है और कथा स्थल पर दिव्य ऊर्जा का संचार होता हैं। कलश यात्रा में कन्याओं या अन्य लोगों द्वारा कलशों में जल भरकर सिर पर रखा जाता है। कलशों को गांव के प्रत्येक घर के पास ले जाया जाता है, जहां कलश का जल घर के अन्दर और बाहर छिटकाया जाता है। अन्त में कलश जल को पवित्र बानगंगा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान कथा वाचक पंडित उदय नारायण पाण्डेय, यजमान पार्वती सिंह, पूनम सिंह, रीता सिंह, राधा सिंह, मंजू सिंह, रीना सिंह, आरती सिंह, हर्षित सिंह, गगन सिंह, प्रदीप सिह, महेश सिंह, अक्षत विमान, काव्या, हर्षित सिंह, यशराज सिंह मंजू सिंह निकिता सिंह, माही सिंह, गुड्डी, उत्तरा, शानू व श्रीमद्भागवत कथा आयोजक रोहित सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!