गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को बलरामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों ने पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाने, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान तथा अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि वे ग्रामीण स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के संचालन और पंचायत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि के साथ सेवा सुरक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।यूनियन प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जा सकता है। एडीएम न्यायिक ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!