आम बेचने आई महिला से छेड़छाड़, दो युवकों पर केस दर्ज

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आम बेचने आई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। बीते 29 मई को वह गांव में आम बेचने आई थी। इसी दौरान बेलबनवा नगर वार्ड निवासी दो युवक आम खरीदने के बहाने उसके पास पहुंचे।आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




