विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर।सोमवार को तहसीलदार सदर (नौगढ़) देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता और नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के उपलक्ष्य में नौगढ़ तहसील स्थित सभागार कक्ष में ष्तम्बाकू को कहे श्नश् विषय पर आधारित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।इस मौके पर पीएलवी राज कुमार , सिद्धार्थ कुमार तथा देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी धीरज गुप्ता आदि वक्ताओं ने इसके व्यापक दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए आज ही तम्बाकू एवं उसके अन्य उत्पादों से श्नश् कहने की आदत डालने की अपील किया।इस कड़ी में वक्ताओं ने कहा कि हम लोग विश्व तंबाकू निषेध दिवसश्कृपर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं। हर साल 31 मई का दिन हमें यह याद दिलाने के लिए आता है कि तंबाकू का जहर कितनी तेजी से हमारे समाज और स्वास्थ्य को खोखला कर रहा है। तंबाकू का सेवन दुनिया भर में होने वाली मौतों के सबसे प्रमुख और रोके जा सकने वाले कारणों में से एक है। यह सिर्फ सिगरेट, बीड़ी या गुटखा खाने वाले व्यक्ति को ही नहीं मारता, बल्कि उसके धुएं में सांस लेने वाले (पैसिव स्मोकर्स) लोगों को भी गंभीर रूप से बीमार करता है। तंबाकू के कारण फेफड़े का कैंसर, मुंह का कैंसर, दमा और दिल के दौरे जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं। यह ऐसी आदत है जो व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसकी पूरी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को भी बर्बाद कर देती है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खासकर युवाओं और किशोरों को तंबाकू से दूर रहकर एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने की अपील किया और एक नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण का संकल्प दिलाया।इस मौके पर तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार श्रीवास्तव, पेशकार सूरज त्रिपाठी, विजय कुमार, कानूनगो गिरीश चन्द्र मिश्र, दिलीप कुमार मौर्य, महेंद्र, वेदव्यास शुक्ल, शैलेश कुमार, प्रज्ञा श्रीवास्तव,रमेश दुबे, प्रीतिलता पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

