बांसी : हड़ताल वापसी से राहत, पर आपूर्ति में बड़ी मुश्किलें

दैनिक बुद्ध का संदेश
विद्युत कर्मियों के हड़ताल से उपभोक्ता रहे आंदोलित, प्रशासन के छूटे पसीने
बांसी। बीते वृहस्पतिवार कि रात्रि से शुरू हुए विद्युत कर्मियों/ अवर अभियंताओ के हड़ताल के चलते रविवार कि शाम तक समूचे छेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। जगह जगह उपभोक्ताओं ने आन्दोलन भी किया और प्रशासन को खूब जद्दो जहद भी करना पड़ा, सभी के पसीने छूट गए, लेकीन विद्युत आपूर्ति नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी तरह से ठप हि रहा।
नगर मुख्यालय सहित शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे से समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण इलाकों में भी लोग पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से वंचित रह कर समय बिताने को मजबूर रहे। रविवार को लगभग तीन बजे शाम को विद्युत कर्मियों कि हड़ताल वापसी कि सूचना आते ही विद्युत आपूर्ति कि उम्मीद जगने लगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने में विभाग को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकी हड़ताल के दौरान तमाम गावों में आराजकतत्तो ने फ्यूज उड़ा दिया था। हड़ताल कि अवधि में बाजार कि दुकानों दफ्तरों पर बुरा असर तो पड़ा हि लोग घरों में पानी के लिए तरस गए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सत्तर घण्टे तक अंधेरा कायम रहा। रविवार को विद्युत वितरण खंड बांसी पर जिलाधिकारी संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर सिंह, आधिक्छन अभियंता संजय पासवान तहसीलदार संजीव दीक्षित ने उपकेन्द्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और वहा उपस्थित लोगों को शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कराने का भरोसा दिलाया और यह भी बताया कि पथरा, खैरटिया, महुलानी, खेसरहा, महरवाजोत व मरवटिया बाजार में स्थापित उप केंद्रों पर पेट्रोलिग कराई जा रही है कि कहीं कोई फाल्ट हो तो उसे तुरंत दुरुस्त कराया जा सके जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर कोई दिक्कत न होने पाए। फिलहाल हड़ताल वापसी होने कि सूचना आने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने कि उम्मीदें विभागीय कर्मियों और अभियंताओं के ऊपर निर्भर हो गया है

