गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

सुग्रीव साहू पीजी कालेज में बाटे गये स्मार्ट फ़ोन, सोनभद्र/कोन

कोन में छात्र- छात्राओं को सुग्रीव साहू पीजी कालेज में बांटे गए स्मार्टफोन-टैबलेट, विद्यार्थियों के चेहरे खिले -स्मार्टफोन का पढ़ाई में करें सदुपयोग-विनीत सिंह , सरकार द्वारा उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए चलाये महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत बुधवार को सुग्रीव साहू रामनरेश गुप्त महाविद्यालय मे स्नातक तृतीय वर्ष के 187 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। वितरण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह सदस्य विधान परिषद सदस्य ने वितरण समारोह मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि आधुनिक युग के लिए स्मार्टफोन बहुत ही उपयोगी है।सभी छात्र छात्राएं स्मार्टफोन का सदपयोग करते हुये स्मार्टफोन का पढाई मे उपयोग करे ताकि आगे चलकर भविष्य व देश के निर्माण कर सके,इसके अलावा तमाम ज्ञानवर्धक टिप्स दिये।श्री सिंह द्वारा दिये गये ज्ञानवर्धक व जीवन से जुडे एक एक शब्दों को बढे ही ध्यान से बच्चे सुन रहे थे।कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी स्मार्टफोन वितरण करते हुये सभा को संबोधित की। विद्यालय के प्रबधंक शिवानंद गुप्ता ने बताया कि पहली बार इस क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को स्मार्टफोन मिला है जिससे बच्चों मे हर्ष देखा जा रहा है सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये स्मार्टफोन का पढाई मे उपयोग करके आगे बढने की सलाह दिये। इस मौके पर मुख्य रूप से एम एल सी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, आनंद खरवार, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, मकसूदन सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख घोरावल, प्रवीण सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख नगवा,लक्ष्मी जायसवाल ,जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन, भूपेंद्र सिंह, ओ.पी.गुप्ता, अनील सिंह, नवनीत सिंह प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन कृष्णमुरारी मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!