उत्तर प्रदेशबलरामपुर
अहिरौला कांड के आरोपी के कब्जे से खाली कराई गई नवीन परती की भूमि

दैनिक बुद्ध का संदेश
उतरौला/बलरामपुर। अहिरौला गांव निवासी धनराज मौर्य के हत्याकांड के आरोपितों में से एक वारिस अली निवासी पिपरा राम द्वारा कब्जा कर हथियाई गई जमीन को गुरुवार को प्रशासन ने जेसीबी से खाली करा लिया। बस्ती-बलरामपुर राजमार्ग पर पिपराराम गाँव में नवीन परती की साढे़ तीन डेसीमल जमीन पर आरोपी ने अस्थाई रूप से ईंटों की दीवार उठाकर टीन शेड डालकर कब्जा कर अवैध मजार बना रखी थी। वहां बैठकर झाड़ फूंक और दुआ ताबीज का कारोबार करता था। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल ने कार्रवाई कर जमीन को खाली कराया. तहसीलदार ने बताया कि खाली जमीन पर पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र भट्ट, संदीप कुमार, थानाध्यक्ष राजीव मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।




