उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नर सेवा नारायण सेवा – राजेन्द्र कुमार

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ। मानवाधिकार परिवार के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रूंगटा ( नीलू ) ने ग्राम पंचायत मदरहना रामनगर में स्थित अति प्राचीन संतघाट में होने वाले दो दिवसीय भण्डारा कार्यक्रम में कार्यक्रम समापन के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। साधू संतो एवं असहायों को भीषण ठंडक से बचने के लिए कंबल बांटा गया। इस दौरान समाजसेवी राजेन्द्र रुंगटा ने कहा कि गरीबों की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है,असहायों की सेवा करना, नर सेवा नारायण सेवा करने के समान है। इस दौरान भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, आशीष कौशल,इमरान खाँन, विरेन्द्र गौड़, पंकज चौहान,अभिषेक चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, धर्मेंद्र प्रजापति, अवधेश यादव, कृष्णा सोनी आदि लोग उपस्थित रहें।




