आय प्रमाण पत्र जारी करने में पीड़ित ने हेर फेर का लेखपाल पर लगाया आरोप

सिद्धार्थनगर। लेखपाल के आय प्रमाण पत्र जारी करने में पीड़ित ने हेर फेर का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित का लेखपाल पर आरोप लगाया है कि 29 मार्च 2024 की ऑनलाइन में मेरी आय 48 हजार थी। वहीं पीड़ित ने 29 दिसम्बर 2024 को फिर ऑनलाइन किया तो लेखपाल ने उसकी आय को 72 हजार दिखाया है। पीड़ित ने बताया कि मेरिट और आय प्रमाण पत्र के आधार पर होने वाले आंगनबाड़ी भर्ती के लिए पीड़ित ने आवेदन किया था। गांव के राइसजादे के दबाव में लेखपाल ने पीड़ित का आय प्रमाण पत्र का सालाना आय 72 हजार दिखाया और वही गांव के उक्त राइसजादे का आय प्रमाण कम दिखाया गया है। जबकि पीड़ित के पिता किसान व मजदूर हैं, उसके बावजूद भी लेखपाल ने उसके आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाया है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर आय प्रमाण पत्र की जांच कर न्याय करने की मांग की है। पूरा मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कादिराबाद गांव का है।




