गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

बांसी। भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन की एक आवश्यक बैठक शनिवार को रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गई स इस बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव,जिला संयोजक सतीश चंद्र त्रिपाठी, अमित कुमार मिश्र तमाम वक्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के विषय में कहा कि इस हमले में तमाम लोगों की निरशंस हत्या किया गया है संगठन इसका प्रबल विरोध करता है।संगठन सरकार से मांग करता है कि भविष्य में किस प्रकार की दूसरी कोई भी घटना न होने पाए। सरकार को चाहिए कि जम्मू कश्मीर में उचित कदम उठाकर वहां के हालात को सामान्य करने में कोई भी कोर कसर ना छोड़े स आज पूरा देश सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है स हम सब सरकार के द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत और समर्थन करते हैं स वक्ताओं ने हमले में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना किया स आज के दौरान अमित कुमार मिश्र, अमित श्रीवास्तव , राजेश शर्मा,अनिल कुमार श्रीवास्तव, नितिन सोनी, संतोष कुमार, इम्तियाज अली ,राम सुमेर ,वशिष्ठ त्रिपाठी ,कृष्णा मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!