जियो यूजर्स का फूटा गुस्सा, नेटवर्क समस्या से कॉलिंग और इंटरनेट सेवा प्रभावित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में कई महीनों से जियो नेटवर्क की समस्याओं से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी बेहतर और तेज 5ळ सेवा देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर नेटवर्क की स्थिति संतोषजनक नहीं है। लोगों का कहना है कि 5ळ डेटा पैक होने के बावजूद डेटा तेजी से समाप्त हो जाता है और कई बार इंटरनेट 5ळ की बजाय 4ळ या उससे कम स्पीड पर काम करता है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि नेटवर्क बाधित होने, इंटरनेट की धीमी गति और कॉल संबंधी समस्याओं को लेकर 198 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं मिलता। कस्टमर केयर द्वारा जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं दिखता। लगातार आ रही इन तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, कार्यालयी कार्य और अन्य इंटरनेट आधारित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उपभोक्ताओं ने कंपनी से नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार और शिकायतों के त्वरित समाधान की मांग की है।




