गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

थाना हुजूरपुर का औचक निरीक्षण, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को थाना हुजूरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, महिला हेल्पडेस्क तथा लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में फरियादियों से फीडबैक लेने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया। मालखाना निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं माल सामग्री के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, हवालात, बैरक, मेस एवं शौचालयों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और संसाधनों के प्रभावी रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि ड्यूटी व्यवस्था की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं उनकी उचित दिशा सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!