गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्त व 2 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को वादी संतोष श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाइक खड़ी करने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसके पुत्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 7 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपीरूचांदबाबू उर्फ छोटेकस,गजाला पत्नी चांदबाबू,सना पत्नी हसन अली,वाहिद उर्फ रक्की हैं, सभी आरोपी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 109(1), 352, 351(3) बीएनएस व 7 ब्स्। एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है और शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!