गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जल संकट से निपटने की पहल: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने अमृत सरोवरों व तालाबों को भरवाने की उठाई मांग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर (बहराइच)। भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने विकास खंड मुख्यालय पयागपुर पर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्र सौंपकर क्षेत्र पंचायत के सभी गांवों में स्थित अमृत सरोवरों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को तत्काल भरवाने की मांग की।
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के सूखने से ग्रामीणों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। यदि समय रहते अमृत सरोवरों और तालाबों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर दी जाए तो जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भूजल स्तर बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि क्षेत्र के सभी अमृत सरोवरों, तालाबों और जलाशयों का सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार उनमें पानी भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न हो।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि जल संरक्षण और जल उपलब्धता के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!