गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

नीट-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने की समीक्षा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। नीट परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।बैठक में बताया गया कि जनपद में नीट-2026 के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!