गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर में बच्चों की स्क्रीनिंग को नई गति देने की तैयारी

बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को बलरामपुर जनपद में और मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय प्रयास तेज कर दिए हैं। जिले के बच्चों को जन्मजात विकारों, पोषण संबंधी कमी, बीमारियों और विकासात्मक विलंब से समय पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य इकाइयों में व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात त्ठैज्ञ मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा 0दृ18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग का कार्य चरणबद्ध ढंग से चल रहा है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों की जांच तथा प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शामिल है। टीमें बच्चों में 4क् श्रेणी के स्वास्थ्य मुद्दों की जांच कर रहीं हैंकृ 1. जन्मजात विकार 2. बीमारियां , 3. कुपोषण/विशेष कमी 4. विकास में विलंब या विकलांगता मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि हर बच्चे को समय पर स्क्रीनिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध हो, और गंभीर मामलों को जिला अस्पताल/मेडिकल कालेज/उच्च स्तरीय संस्थानों में भेजा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे में जन्म से कोई विकार, बौद्धिक या शारीरिक विकास में देरी, सुनने-बोलने में दिक्कत, दृष्टि समस्या, पोषण की कमी या कोई अन्य समस्या दिखे तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। त्ठैज्ञ के तहत बच्चों का परीक्षण व उपचार निःशुल्क उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!