गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

12 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, हरीश द्विवेदी ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रामनगर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ। इसी कड़ी में विकास खंड रामनगर में आवासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी और ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह के साथ ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने प्राकृतिक खेती को किसानों की आय बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।रानगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि बीते 12 वर्षाे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक मोर्चाे पर उपलब्धियां हासिल किया है। उनसे देश को बहुत उम्मीद है। कहा कि रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आवासीय भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिये आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में दिलीप दिलीप पाण्डेय, राकेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह भोलू,, विजय पाण्डेय, राजू, विजय तिवारी , गिरजेश यादव मंडल अध्यक्ष रामनगर, ओम प्रकाश पाण्डेय, गौरव वर्मा, संजय कुमार, दिलीप कुमार, अनिल कुमार सिंह के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!