गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आम बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा- नितेश पाण्डेय

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के 3.0 कार्यकाल का प्रस्तुत प्रथम केंद्रीय आम बजट 2025-26 को लेकर निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आम बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।मोदी सरकार का यह बजट देश में गरीब कल्याण, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और अन्नदाताओं की आय में वृद्धि को चरितार्थ करने वाला बजट है। इस बजट में कृषि विकास और उत्पादकता को गति, गांव- गरीब की संपन्नता, आयकर में छूट, मेक इन इंडिया को बढ़ावा, महिलाओं को उद्यमशील बनाना, उत्तम स्वास्थ्य, एमएसएमई और नवाचार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को समर्पित बजट है ।वंचित को वरीयता, अंत्योदय को प्रमुखता देते और देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प पथ पर तेज गति से ले जाने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने इसे श्ळल्।छश् का बजट बताकर केवल चार अक्षरों में परिभाषित कर दिया है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा वहीं यह बजट मातृशक्ति और समाज के अंतिम पंक्ति के सभी वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाला होगा। इसी प्रकार इस आम बजट में स्वस्थ भारत-सुरक्षित भारत की जीवंत झांकी भी नजर आती है। आम बजट में ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का निर्णय मध्यम वर्ग सहित देश के करोड़ों नागरिकों को लाभान्वित करने वाला है। यह लोक-कल्याणकारी निर्णय आम जन की जीवन शैली को समृद्ध करने के साथ ही उनके आर्थिक विकास हेतु मील का पत्थर सिद्ध होगा।समूचे मध्यम वर्ग को बधाई प् आम बजट देश की युवा शक्ति में नवाचार, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने तथा श्विकसित युवा-विकसित भारतश् के लक्ष्य की पूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!