स्व.बाबू शिव दयाल चौरसिया की धूम धाम से मनाई गई जयंती

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में चौरसिया समाज द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय के पुरोधा स्व. बाबू शिव दयाल चौरसिया जी की जयंती के अवसर आयोजित सामाजिक जागरूकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया रामपुर कारखाना से विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि ऋषि चौरसिया दिव्यांगजन सशक्तिकरण आयोग के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय चौरसिया महासभा एवं विशिष्ट अतिथि विजय चौरसिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल युवा मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय चौरसिया महासभा गोंडा जनपद गौरा विधानसभा से विधायक प्रभात वर्मा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया,जिला प्रभारी संतोष चौरसिया, जिला सह प्रभारी जगन्नाथ चौरसिया,बृजेश चौरसिया,विष्णु चौरसिया एवं चौरसिया समाज के अनेकों पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से योगदान प्रदान किया। अतिथियों ने कहा कि जनपद गोन्डा में चौरसिया समाज द्वारा अपार स्नेह एवं सम्मान प्राप्त हुआ और इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।चौरसिया समाज के पदाधिकारी और अतिथियों ने समाज के लिए अपने विचार प्रस्तुत किऐ।इस कार्यक्रम के अन्त में चौरसिया समाज के पदाधिकारियो ने कहा कि सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ तथा धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए समापन किया गया।




