उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर जताया विरोध

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के गड़ाकुल तिरंगा तिराहे पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गये निर्दाेष लोगों के हत्या पर गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की अगुवाई नगरवासियों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय का नारा लगाया। आतंकवादी घटना में लिप्त आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग नगरवासियों ने की। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि निर्दाेष लोगों की हत्या होने से पूरा देश दुखी है। शिव शक्ति शर्मा ने कहा कि कड़ी कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए। इस दौरान सभासद राजकुमार मोदनवाल, बब्लू गौड़, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवरतन कन्नौजिया, सतीश चन्द्र वर्मा, मोनू कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।



