पुलिस ने 04 वारन्टियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व मे तलाश वांछित/वारण्टी अभियान के तहत न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के क्रम में गुरुवार को वाद संख्या 1588/24 धारा 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित 04 नफऱ वारण्टियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टियों में अब्दुल सलाम पुत्र मन्नान, सजरुन्निशा पत्नी गरीबुल्लाह, राबिया पुत्री गरीबुल्लाह व अजमेरूरुन्निशा पत्नी असलम निवासी मो0 निषादनगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, का0 घनश्याम सिंह, महिला पीआरडी संजू मौर्या मौजूद रहीं।




