गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा,9 महिला 6 पुरुष गिरफ्तार

बस्ती। बस्ती में मड़वा नगर के एक घर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। सीओ सिटी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 9 महिलाएं और 6 पुरुष गिरफ्तार हुए। इस सेक्स रैकेट का संचालन कैमरे की निगरानी में होता था और पुलिस इससे अनजान थी। एसपी अभिनंदन और एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पहले भी छापेमारी के दौरान संचालक फरार हो गया था और घर में ताला लगा दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अलर्ट हुई और छापेमारी की। कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!