गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाइक को पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
चिल्हिया/सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के कटेला बाजार में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार कटेला समय माता बाजार निवासी शैलेश कसेरिया (28) अपने साथी नीलेश गौड़ (19) के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। जब वे बरगदवा से आगे कटेला बाजार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शैलेश कसेरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलेश गौड़ का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्हिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!