गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

गोरखपुर: मां गायत्री सत्य कृषि द्वारा किसान के फसलों की हुई देखरेख

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। स्वस्थ मिट्टी स्वास्थ्य जीवन का आधार है ,सूबे सरकार किसानों के खेती के लिए नई-नई योजनाएं बना रही फिर भी किसानों को उसका लाभ भरपूर नहीं मिल पा रहा है ऐसे में हम बात करें अप्रवासी भारतीय श्री सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वह अपने संस्था उपनगर गोला कस्बे में स्थित मां गायत्री सत्य क़ृषि पोषक व्यापार द्वारा किसान को फसल सुरक्षा से लेकर के उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए किसानों के लिए नई उन्नतशील खाद बीज उर्वरक लेकर आए हैं और किसानों को को बड़ी सौगात दे रहे हैं सिंगापुर में रहने के बावजूद भी वह अपने क्षेत्र के किसानों वह गरीब किसानों के लिए उनके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए।

वह अपने निकटतम गोला बाजार में मां गायत्री सत्य कृषि द्वारा किसानों को भरपूर लाभ देने के लिए संचालन किया है संस्था के निर्देशक तिवारी ने कहां किसान भाइयों अपने खेतों में दिन-प्रतिदिन मेहनत करते हैं लेकिन उचित जानकारी ना होने के कारण उचित खाद उर्वरक का प्रयोग नहीं कर पाते हैं ऐसे में हमारे संस्था के द्वारा किसानों के लिए खाद उर्वरक और फसलों पर लगने लगने वाले रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयों का प्रबंध है जो किसानों के फसलों को उत्पादन में वृद्धि होगा आगे तिवारी ने कहा भारत कृषि प्रधान देश है क़ृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैँ इसलिए फसलों का उत्पादन और उनके रोकथाम तथा फसलों का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए कंपनी यारा फर्टिलाइजर इंडिया द्वारा किसानों की मिट्टी और फसलों की जांच तथा सप्ताहिक कृषक ज्ञान प्रदर्शन कर पोहिला मदरिया बरहज गोला मनीपुर किसानों को जागरूक किया गया। जिसमें किसान अपनी खेती से संबंधित उचित खाद बीज फसलों की निशुल्क जानकारी ले सकते हैं फसलों पर लगने वाले रोग फसलों के विकास के लिए खाद उन्नतशील बीज उर्वरक तथा कीटनाशक दवा किस तरीके से प्रयोग करें और उनकी मात्रा कितनी होनी चाहिए। यारा फर्टिलाइजर इंडिया द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं संस्था के मैनेजर रोहित तिवारी ने कहा, मुझे अपने साथी किसानों की बहुत चिंता है जब हमारा मिट्टी स्वस्थ होगा तभी हमारे स्वास्थ्य जीवन होगा सभी जीवित जीवो का जन्म सिद्ध अधिकार है इसलिए हम यारा फर्टिलाइजर का उन्नतशील खाद बीज दवा का प्रयोग करें जिससे हमारे फसल और जीव सुरक्षित रहें। इस अवसर पर उपस्थित नीलेश तिवारी, रोहित मिश्राा, राहुल तिवारी, विकास मौर्य, राम प्रकाश साहनी, करुणेश तिवारी, हरिनारायण, कोहारी मौर्य, अनिल त्रिपाठी, अंकित तिवारी, गोरखनाथ तिवारी, सोनू शुक्ला, सुमित तिवारी ने सराहना कर संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button