गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

भविष्य के सारथी हैं एनसीसी कैडेट-मंडलायुक्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में 48 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 160, मनकापुर में आज कैंप के सातवें दिन देवीपाटन मंडल की मंडल आयुक्त श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कैंप एरिया का निरीक्षण किया।मंडल आयुक्त के आगमन पर कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा मंडल आयुक्त को गार्ड आफ आनर दिया गया।कर्नल सुनील कपूर ने अपने कैंप कार्यालय में मंडल आयुक्त को कैंप की संरचना के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।इसके उपरांत मंडल आयुक्त ने कैंप कुक हाउस,फायरिंग रेंज तथा ड्रोन ट्रेंनिंग सेंटर और आवासीय परिक्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।मंडल आयुक्त ने कैम्प निरीक्षण के दौरान कैंप की व्यवस्था के लिए कैंप कमांडेंट और लोकल प्रशासन मनकापुर एसडीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस ग्रामीण क्षेत्र में इस कैंप के माध्यम से नवीन ऊर्जा का संचार कर दिया है। कैडेटो को संबोधित करते हुए मंडल आयुक्त ने एनसीसी को कैडेटो के विकास का एक पूर्ण पाठ्यक्रम बताया जो उनके भावी भविष्य का मजबूत आधार बनता है।समय का पालन और अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी होती है और यही एनसीसी कैडेट को सिखाती है! समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना ही एनसीसी कैडेट का परम कर्तव्य है! मंडल आयुक्त ने विकसित भारत रूपी रथ का सारथी एनसीसी कैडेट को कहा कि जिस प्रकार अर्जुन के रथ को कृष्ण ने पार लगाया उसी प्रकार एनसीसी कैडेट भारत के भावी भविष्य को तैयार करेंगे और तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसा के रखेंगे! मंडल आयुक्त ने अग्नि वीर परीक्षा में बटालियन से चयनित होने वाले 41 कैडेटो को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।कैंप कमांडेंट ने बटालियन की ओर से मंडल आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर राजेश द्विवेदी, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ला, रमेश शुक्ला,अमिताभ पांडेय और सूबेदार मेजर आनंदपाल सिंह तथा बटालियन के पी आई स्टाफ उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!