उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
हमारे शिक्षक ही हमें जीवन में सही राह दिखाते हैं- सांसद जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर। गुरूवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु की याद में सांसद जगदंबिका पाल ने अपने आवास पर परिवार के साथ मिलकर यज्ञ और हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि यह दिन अपने गुरुओं को नमन करने का दिन है। उनकी प्रेरणा और शक्ति हमारी शिक्षा का आधार रही है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में गुरु का कितना महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे शिक्षक ही हमें जीवन में सही राह दिखाते हैं और हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः। गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः।।




