बच्चों के अंदर देश प्रेम व अनुशासन का पाठ सिखाता है स्काउट गाइड – राजेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन यूनीक साइंस एकेडमी में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए किया, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा इस प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर देश प्रेम, राष्ट्र एकता के साथ साथ अनुशासन का पाठ सीखा जा सकता है। स्काउट आदर्श मिश्रा ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट मंगलेश अग्रहरि ने बच्चों को तीसरे दिन स्काउट गाइड टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या, आदि की जानकारी दी, विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक दुर्गेश कुमार ने बच्चों को बताया कि इस प्रशिक्षण से आपके जीवन में आने वाली परेशानियों को सहजता से दूर किया जा सकता है। स्काउट मास्टर बिंदुसार सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में स्वेता श्रीवास्तव, दिव्या सिंह, अंशिका जायसवाल, किरन सिंह, मानसी सिंह, अखिलेश शुक्ला, राकेश सुमन त्रिपाठी, मृदुला श्रीवास्तव, रिया पांडेय, मीनाक्षी, सौम्या, कौशल, गौरव, हिमांशु, भावना श्रीवास्तव, शिवम आदि उपस्थित रहे।




