गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सपा कार्यकर्ताओं ने डा० लोहिया का जन्मदिवस मनाया

छावनी। बिक्रमजोत ब्लाक के बटौली गांव में रविवार को अमोढा सेक्टर के समाजवादी कार्यकर्ता ने समाजवादी के महान चिंतक डा.राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया सपा के रजनीश पाठक जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सहित अन्य ने महान चिंतक डॉ० राम मनोहर लोहिया के चित्र पठ पर श्रद्वा सुमन अर्पित किया गोष्ठी समारोह को संबोधित करते हुये सपा के रजनीश पाठक जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने कहा की डॉ. राम मनोहर लोहिया आजाद भारत के उन कुछ चुनिंदा राजनेताओं में शुमार थे जो एक मौलिक विचारक होने के साथ-साथ देश में मातृभाषा के पक्षधर थे। हालांकि वे स्वयं हिंदी के अलावा अंग्रेजी व जर्मन भाषा के भी जानकार व महान चिंतक थे इस मौके पर सुधीर यादव सपा विक्रमजोत ब्लाक अध्यक्ष,डा० राज बहादुर यादव पूर्व प्रधान, विजय बहादुर, प्रदीप यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!