गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, व्यापक तैयारियां पूरी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में बहुजन सशक्तिकरण संघ द्वारा 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वैष्णो धाम क्षेत्र में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। समारोह के दौरान सिद्धार्थ चौक पर आमजन की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों द्वारा लगभग 3000 पैकेट नाश्ता, 3000 हवा (खाद्य सामग्री) तथा 5000 पाउच पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले अंबेडकरवादी, समाजसेवी और अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बहुजन सशक्तिकरण संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं, जिला संरक्षक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन पूरी तैयारी के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य रूप देने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!