गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों को मिले कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण एवं सलामी अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया तथा सामूहिक दौड़ करवाई। परेड के उपरांत पुलिस बल की अनुशासनात्मक क्षमता और एकरूपता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार का जायजा लिया। उन्होंने शस्त्रों की साफ-सफाई और उनके बेहतर रखरखाव के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टोर में रखे रजिस्टरों एवं अन्य सामग्रियों की जांच की गई तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आदेश कक्ष में अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सेवा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मियों को समयबद्धता, कार्यकुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!